28.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाDelhi Budget 2025-26: भाजपा सरकार का पहला बजट आज होगा पेश, बड़े...

Delhi Budget 2025-26: भाजपा सरकार का पहला बजट आज होगा पेश, बड़े ऐलानों की उम्मीद

"हर शुभ कार्य से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेना जरूरी होता है। यह बजट ऐतिहासिक होगा और दिल्ली के लोग इससे बहुत खुश होंगे।"

Google News Follow

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। यह बजट भाजपा सरकार का पहला बजट होगा, जिसे लेकर राजधानी के नागरिकों और राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह बना हुआ है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने बजट पेश करने से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जहां उनके साथ मंत्री परवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “हर शुभ कार्य से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेना जरूरी होता है। यह बजट ऐतिहासिक होगा और दिल्ली के लोग इससे बहुत खुश होंगे।”

भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पेश किए जाने वाले इस पहले बजट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें बुनियादी सुविधाओं, परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। इसके अलावा, यमुना नदी की सफाई, प्रदूषण नियंत्रण, जल निकासी और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी विशेष योजनाएं लाई जा सकती हैं।

बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को विधानसभा में ‘खीर समारोह’ के साथ हुई थी, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि “27 साल बाद भाजपा दिल्ली में सरकार चला रही है और यह बजट विकास की नई दिशा तय करेगा।” उन्होंने इसे भगवान राम के अयोध्या लौटने से जोड़ा और कहा कि दिल्ली में भाजपा की वापसी ऐतिहासिक पल है।

बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट भी सदन में पेश की, जिसमें दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर चिंता जाहिर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक परिवहन को सुधारने के लिए नई योजनाओं की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें:

स्पेशियलिटी स्टील उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 17,000 करोड़ रुपये का निवेश

भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, कहा- कश्मीर पर अवैध कब्जा छोड़े और आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे!

भीषण गर्मी की होगी शुरुवात, इस हफ्ते पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, बजट में महिलाओं और गरीबों के लिए नई योजनाओं की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा, राजधानी में बुनियादी ढांचे के विस्तार और बिजली-पानी की उपलब्धता को लेकर भी बड़े प्रावधान किए जा सकते हैं।

भाजपा सरकार ने बजट तैयार करने से पहले जनता से सुझाव मांगे थे, जिसमें हजारों लोगों ने ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपने विचार भेजे। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा था कि यह बजट दिल्ली के विकास को नई गति देगा और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखेगा।

दिल्लीवासियों की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं, क्योंकि इससे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नीतियों और प्राथमिकताओं की भी झलक मिलेगी। अब देखना होगा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें