29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री को सुना दी खरी-खरी, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा...

दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री को सुना दी खरी-खरी, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा हमें काम करने दीजिए!

Google News Follow

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की सरकार गठित हो चुकी है। दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। इससे वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकार को अपने पहले कैबिनेट में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने की योजना को मंजूरी देने के वादे की याद दिला रहीं थी जिस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आतिशी पर पलटवार किया है।

आतिशी की आलोचना का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, नई सरकार को सलाह न दें और अपने काम पर ध्यान दें।  सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है तो हमें ही करने दीजिए ना। हर चीज में कहने की जरूरत नहीं है। जब उनकी सरकार थी उनकी सरकार थी, उन्होंने किया।

“कांग्रेस ने 15 साल और आप ने 13 साल शासन किया।” उन्होंने जो किया उस पर गौर करने के बजाय, वे हमारे दिन-प्रतिदिन के कार्यों पर कैसे सवाल उठा सकते हैं? ये वही लोग हैं जिन्होंने वर्षों तक शासन किया है और उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार की कई घटनाएं सामने आई। रेखा गुप्ता ने आलोचना करते हुए कहा, “उन्हें डर है कि जब सीएजी रिपोर्ट पेश होगी तो कई लोगों के रहस्य उजागर हो जाएंगे।”

यह भी पढ़ें:

राजस्थान: ‘ग्रूमिंग गैंग्स’ कांड के विरोध में बिजयनगर बंद, हिंदू संगठनों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

हमारे सामने वक्फ बोर्ड नाम का संकट खड़ा है; नितीश राणे की सनातन बोर्ड बनाने की मांग

‘महाराष्ट्र से औरंगजेब का नाम मिटा दो, उसकी कब्र गिरा दो’

आतिशी ने कहा है कि भाजपा ने पहले दिन से ही अपने वादे तोड़ने शुरू कर दिए हैं। भाजपा ने दिल्ली की जनता को धोखा देने का फैसला किया है। यह दुखद है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन महिलाओं से किया अपना वादा तोड़ दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्टर भी साझा किया है। जिसमें महिलाओं को एक तख्ती के साथ दिखाया गया है और लिखा है कि दिल्ली की महिलाएं 2,500 रुपये मासिक भत्ते का इंतजार कर रही हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें