28.2 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, लिया मार्गदर्शन!

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, लिया मार्गदर्शन!

उनका मार्गदर्शन और अनुभव समाज एवं राजनीति के लिए सदैव मूल्यवान रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

Google News Follow
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका मार्गदर्शन लिया। रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी के संपूर्ण जीवन को राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया।
उन्होंने आडवाणी के जीवन को प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेता, भारत रत्न आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर मिला। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण की एक अनुपम मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उनकी दूरदृष्टि, नीतिगत दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं। आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें सदा प्राप्त होता रहे!”

लालकृष्ण आडवाणी के अलावा, रेखा गुप्ता ने भाजपा के संस्थापक सदस्य विजय कुमार मल्होत्रा से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भाजपा के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी विजय कुमार मल्होत्रा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उनका मार्गदर्शन और अनुभव समाज एवं राजनीति के लिए सदैव मूल्यवान रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आपका स्नेह, आशीर्वाद और बहुमूल्य मार्गदर्शन पाकर मैं स्वयं को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं।”
यह भी पढ़ें-

UP: सीएम योगी की ओर से प्रदेश विद्युत निगम को जारी की होली एडवाइजरी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें