30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमधर्म संस्कृतिदिल्ली: मुस्तफाबाद का नाम बदलकर 'शिव विहार' करने की मांग, भाजपा विधायक...

दिल्ली: मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ करने की मांग, भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का बयान

किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिरों के आस-पास मीट की दुकानें नहीं होनी चाहिए।

Google News Follow

दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र का नाम बदलने की मांग को लेकर भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर इस क्षेत्र का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ रखा जाना चाहिए। भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार, “मुस्तफाबाद का नाम एक प्रॉपर्टी डीलर मुस्तफा के नाम पर पड़ा था, जिसने यहां प्लॉट काटे थे। अब जनता चाहती है कि इस क्षेत्र को ‘शिव विहार’ नाम दिया जाए। हालांकि, यह बदलाव केवल विधानसभा क्षेत्र के नाम पर लागू होगा, वार्ड के नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।”

इस दौरान, उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिरों के आस-पास मीट की दुकानें नहीं होनी चाहिए। “अगर कहीं पर ऐसा है, तो इस पर सोचना चाहिए। अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए, सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “हम किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी धार्मिक गतिविधि से जाम जैसी समस्याएं होती हैं। नमाज अदा करनी है, तो मस्जिद में करें; सड़कों पर करने से यातायात प्रभावित होता है।”

इससे पहले विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सार्वजनिक स्थान और सड़कें सार्वजनिक उपयोग और यातायात के लिए हैं। हालांकि, हम नमाज अदा करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे मस्जिदों में अदा किया जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक स्थानों पर। इससे दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।”

इसके साथ ही दिल्ली की शकूर बस्ती से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक करनैल सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखी, जिसमें भाजपा विधायक ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर ऐतराज जताया है। करनैल सिंह ने कहा, “सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होता है, जिससे लोगों को असुविधा होती है। हम सभी को अपने-अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात प्रभावित न हो।”

यह भी पढ़ें:

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बयान – घुसपैठ कर अराजकता फैलाने वालों को नहीं दी जाएगी जगह

अखिलेश यादव के गौशाला बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद की नसीहत ‘गाय का सम्मान सबको करना चाहिए’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें