दिल्ली में चुनाव से पहले पानी का संकट गहरा सकता है| पानी के संकट को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर यमुना नदी में प्रदूषित पानी छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है| पार्टी का कहना है कि दिल्ली में चुनाव को देखते हुए जानबूझकर भाजपा पानी का संकट पैदा करना चाहती है| केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार जानबूझकर पानी को जहरीला कर रही है| दिल्ली की सीएम आतिशी ने हरियाणा से आने वाले यमुना के पानी में अमोनिया बढ़ने के मामले में ईसी को पत्र लिखकर उचित कदम उठाने की मांग की है|
दिल्ली की सीएम आतिशी में पत्र में लिखा गया है कि हरियाणा जानबूझकर अधिक अमोनिया वाला पानी यमुना में छोड़ रहा है| इसके कारण दिल्ली के तीन प्रमुख वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वजीरपुर, चंद्रावल और ओखला के बंद होने का खतरा पैदा हो गया है| इससे दिल्ली में 30 फीसदी पानी की आपूर्ति कम हो सकती है|
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, दिल्ली की अधिकांश पानी की आपूर्ति हरियाणा से आने वाली यमुना नदी से होता है| इससे पहले ही यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में पानी की समस्या हो चुकी है| यह चुनाव प्रभावित करने की कोशिश है और इसके लिए चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है|
भाजपा और कांग्रेस का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2025 तक यमुना काे साफ करने का वादा किया था, लेकिन यमुना पहले से अधिक प्रदूषित हो चुकी है| यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया| केजरीवाल ने एक बार फिर वादा किया है कि सरकार बनने पर वे यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने का काम करेंगे|
यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली में पानी का संकट हो सकता है| इसका नुकसान चुनाव में आम आदमी पार्टी को हो सकता है क्योंकि इस बार पानी की कमी एक बड़ा चुनावी मुद्दा है| केजरीवाल ने लोगों को सरकार बनने पर 24 घंटे पानी मुहैया कराने का वादा किया है| ऐसे में चुनाव के बीच पानी का संकट केजरीवाल के वादे को कमजोर करने के साथ ही पार्टी के लिए मुसीबत बन सकता है|
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार यमुना के पानी में जहर मिला रही है| वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि केजरीवाल की पुरानी आदत है आरोप लगाना और फिर भाग जाना| दिल्ली में प्रवेश करने पर यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है| इस मामले में चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है|
यह भी पढ़ें-
प्रयागराज महाकुंभ 2025: प्रयागराज जंक्शन पर तय समय से पहले लागू हुआ वनवे!