27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाDelhi Election 2025:​ दिल्ली में "आप" की फिर बनेगी सरकार?

Delhi Election 2025:​ दिल्ली में “आप” की फिर बनेगी सरकार?

फलोदी के बाद महादेव सट्टा बाजार की भी भविष्यवाणी​ ?

Google News Follow

​दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक​ सरगर्मियां तेज हो गई है। ​दिल्ली की 70 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में आम आदमी पार्टी​ , भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपनी पूरी ​दमखम​ लगाती दिखाई दे रही हैं। सभी ​पार्टियां​ जीत को लेकर अपने-अपने दावे कर रहे हैं, लेकिन असली फैसला 5 फरवरी को ईवीएम में दर्ज होगा।

​ दिल्‍ली चुनाव 2205 में जनता किसे देगी आशीर्वाद? दिल्ली की जनता का समर्थन किसे मिलेगा, इसका फैसला मतदान के बाद ही साफ होगा। लेकिन सट्टा बाजारों की भविष्यवाणियां राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। अब देखना होगा कि 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे, तो क्या सट्टा बाजारों के अनुमान सच साबित होंगे या कोई नया समीकरण उभरेगा।​

इस बीच, देश के प्रमुख सट्टा बाजारों में शामिल महादेव सट्टा बाजार​ और फलौदी सट्टा बाजार ने दिल्ली चुनाव को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। दोनों बाजारों ने आम आदमी पार्टी के सत्ता में लौटने का दावा किया है, हालांकि सीटों की संख्या में गिरावट का संकेत भी दिया है।​

महादेव सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि आम आदमी पार्टी इस बार भी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बाजार के मुताबिक, आप को 38-40 सीटें मिलने की संभावना है, जो बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से अधिक है। वहीं, भाजपा को 25-30 सीटें और कांग्रेस को मात्र 2 सीटें मिलने का अनुमान है। ​

फलौदी सट्टा बाजार का भी दावा है कि दिल्ली में झाड़ू फिर से चलेगी। उनके अनुसार, आप को 37-39 सीटें, भाजपा को 25 सीटें, और कांग्रेस को 3 सीटें मिल सकती हैं। पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली में 62 और 67 सीटें जीती थीं। हालांकि, सट्टा बाजारों की भविष्यवाणियों में आप की सरकार बनने की बात कही जा रही है, लेकिन 2020 के मुकाबले पार्टी को सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।​ दिल्‍ली चुनाव 2020 में आप ने 62 सीटें जीती थीं

सट्टा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बार यह आंकड़ा 40 के करीब रह सकता है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव चुनौतीपूर्ण है। भाजपा को कुछ सीटों का फायदा होने की उम्मीद है, लेकिन बहुमत से वह दूर रह सकती है।

​यह भी पढ़ें-

वक्फ बोर्ड की गई 78% भूमि सरकार की, स्वामित्व का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें