27 C
Mumbai
Sunday, March 15, 2026
होमदेश दुनियाDelhi Election: मुख्य चुनाव आयुक्त ​​पर केजरीवाल​ का हमला​, कहा, राजनीति करनी...

Delhi Election: मुख्य चुनाव आयुक्त ​​पर केजरीवाल​ का हमला​, कहा, राजनीति करनी है तो चुनाव लड़ें!

राजीव कुमार को रिटायरमेंट पोस्ट चाहिए। इसलिए वे राजनीती कर रहे हैं| इससे पहले कभी भी इलेक्शन कमिशन इतना बौना नहीं हुआ। राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। उन्हें राजनीति करनी है, तो चुनाव लड़ लें।

Google News Follow

Related

दिल्ली विधानसभा ​का चुनाव​ होने में मात्र एक सप्ताह से भी कम समय बचा हुआ है| ऐसे स्थिति में दिल्ली का चुनावी पारा आसमान छूता दिखाई दे रहा है| इस रोचक व रोमांच भरे चुनाव में भाजपा और आप के बीच ​जबर्दस्त​​ टक्कर देखने को मिल रहा है।​ वही अब इस सियासी लड़ाई ​में यमुना ​का​ पानी ​मुख्यमुद्दा​ बनता दिखाई दे रहा है। ​​

बता दें कि आप और भाजपा के बीच छिड़ी चुनावी जंग में अब केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर ​भी हमला बोला है। ​वे​ चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ​खुली चुनौती देते कहा कि यमुना पर राजनीति कर रहे हैं। उन्हें राजनीति करनी है, तो चुनाव लड़ लें।

​यमुना जल विवाद को लेकर गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर केजरीवाल ने बड़ा हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि राजीव कुमार को रिटायरमेंट पोस्ट चाहिए। इसलिए वे राजनीती कर रहे हैं| इससे पहले कभी भी इलेक्शन कमिशन इतना बौना नहीं हुआ। राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। उन्हें राजनीति करनी है, तो चुनाव लड़ लें।

​हरियाणा से दिल्ली में पीने का पानी यमुना के जरिए आता है। ​एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये कच्चा पानी होता है। इसे ट्रीट करते हैं। पिछले कुछ दिनों से ​इसमें अमोनिया 7 पीपीएम तक पहुंच गया, जो सेहत के लिए खतरनाक है। ये कई ऑर्गन को डैमेज कर सकता है। इससे मौत भी हो सकती है। ​

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले भी अमोनिया बढ़ने लगा। आतिशी ने नायब सैनी को फोन किया। उनसे अनुरोध किया कि ​अमोनिया लेवल 7 पीपीएम तक आ गया, तब आतिशी ने इजहार किया कि दिल्ली में यमुना के जरिए जहर (हाई अमोनिया) भेजा जा रहा है। यदि​ ​’जल प्रशोधन संयंत्र’ में पानी चला गया, तो खतरनाक हो सकता है। यदि अमोनिया के पानी में क्लोरेजन हो जाए, तो इससे डेडली कुछ नहीं।’

​केजरीवाल​ ने कहा,​ बड़े मजे की बात है कि जब से अमोनिया का विषय उठाया, तब से घट गया। ​उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी नहीं पिलाऊंगा। इनकी धमकी से डरने वाला नहीं हूं। किसी से नोटिस और चिट्ठी दिलवा रहे हैं। इन्हें नोटिस और चिट्ठी मुबारक। दिल्ली के लोगों के साथ खड़ा हूं।’

केजरीवाल ने कहा,​ आज 7 पीपीएम अमोनिया पानी और क्लोरीन मिलकर पानी की बोतल अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, नायब सैनी और राहुल गांधी के लिए भेजे हैं। सच्चाई इनके साथ है, तो चारों लोग पानी पीकर दिखाएं।’

यह भी पढ़ें-​

दिल्ली विधानसभा चुनाव: रोहिणी की रैली में अमित शाह ने केजरीवाल पर बोला हमला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,035फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें