32 C
Mumbai
Monday, June 1, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली चुनाव 2025: हरियाणा सीएम ने 'आप' पर बोला हमला, कहा, केजरीवाल...

दिल्ली चुनाव 2025: हरियाणा सीएम ने ‘आप’ पर बोला हमला, कहा, केजरीवाल ने खोली झूठ की दुकान!

नायब सिंह सैनी ने एक्स पर अपने हैंडल पर पोस्ट किया, "भ्रष्ट केजरीवाल ने उस भूमि को कलंकित किया है जहां उनका जन्म हुआ था।

Google News Follow

Related

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार करती दिखाई दे रही है| इसी क्रम में भाजपा की ओर से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी विधानसभा मुंडका के रानी खेड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित किया| इस दौरान सीएम सैनी ने कहा, ‘आप’ के संयोजक केजरिवाल ने झूठ की दुकान खोली है, जिस पर 8 फरवरी को दिल्ली की जनता तुरंत ताला लगा देगी।”

सीएम ने आगे दावा किया कि केजरीवाल केवल अपने फायदे के लिए झूठ बोलते हैं। ऐसा प्रतीत होता है की भाजपा ‘आप’ के खिलाफ बहुत बड़ा अभियान निकाल रहा है, क्योकि नरेंद्र मोदी से लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू और अब हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी अरविन्द केजरीवाल पर कड़ा तंज कस रहे है।

नायब सिंह सैनी ने एक्स पर अपने हैंडल पर पोस्ट किया, “भ्रष्ट केजरीवाल ने उस भूमि को कलंकित किया है जहां उनका जन्म हुआ था। उनका स्थान हरियाणा में नहीं बल्कि तिहाड़ जेल में है।” उन्होंने एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वीडियो में कहा, “भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है, 5 फरवरी के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा जाएगा।” सीएम सैनी ने केजरीवाल पर हरियाणा द्वारा यमुना का पानी जहरीला किये जाने के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा के प्रचार में नायडू ने केजरीवाल पर बोला हमला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें