28 C
Mumbai
Thursday, December 11, 2025
होमक्राईमनामाअरविंद केजरीवाल ED के सामने नहीं हुए पेश, जाने क्या- क्या दी...

अरविंद केजरीवाल ED के सामने नहीं हुए पेश, जाने क्या- क्या दी दलील?     

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटिस को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया।

Google News Follow

Related

दिल्ली शराब नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी 2 नवंबर को ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया। उन्होंने नोटिस को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने ईडी से नोटिस वापस लेने की मांग की है। केजरीवाल ने दिवाली और चुनाव का हवाला देते हुए कहा है कि पार्टी का संयोजक और मुख्यमंत्री होने के नाते मुझे प्रचार के साथ प्रशासनिक कार्य भी करने होते हैं। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि ईडी उन्हें दूसरा समन जारी कर सकती है।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दो पेज का समन भेजा है। यह नोटिस दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़ा हुआ है। इस मामले में आप के दो बड़े नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में है। उन्होंने ईडी के सामने पेश नहीं होने पर कहा है कि ” आप पार्टी का संयोजक होने के नाते स्टार प्रचारक हूं। जिसकी वजह से मुझे चुनाव प्रचार करना पड़ता है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को राजनीति मार्गदर्शन करना पड़ता है।

बता दें कि, गुरुवार को मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान के लिए रवाना होने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल आज मध्य प्रदेश के सिंगरौली में  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो करने वाले थे। वहीं एक दिन पहले यानी बुधवार को आप नेता राघव चड्डा ने कहा था कि केजरीवाल के बाद ईडी विपक्ष के और नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है।  उन्होंने कहा बीजेपी कई राज्यों के सीएम को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें 

 

पर्यटकों को मुफ्त वीजा​: श्रीलंका के बाद ‘इस’ देश ने भारतीयों के लिए पेश किया खास ऑफर!

मराठा आरक्षण पर हिंसा पर बोले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ‘आंदोलन का गला घोटा…’!

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,691फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें