26 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की! 

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की! 

इससे पहले रविवार को ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

Google News Follow

Related

भाजपा ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

भजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 35-मुंडका से जयपाल सिंह दराल (चीनी प्रधान), शालीमार बाग-बी से अनीता जैन, अशोक विहार से वीना असीजा, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल से सुनील शर्मा और द्वारका-बी से मनीषा राजपाल सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, दिचाउं कलां से रेखा रानी, नारायणा से डॉ. चन्द्रकान्ता शिवानी, दक्षिणपुरी से रोहिणी राज, संगम विहार-ए से शुभ्रजीत गौतम, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल और विनोद नगर से सरला चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले रविवार को ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

बता दें कि दिल्ली के 12 वार्डों में नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

आपको बताते चलें, दिल्ली एमसीडी में होने वाले इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है।

शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्षद के नाते किया था, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर आने के बाद यह सीट रिक्त रह गई। वहीं, द्वारका-बी वार्ड की भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

यह भी पढ़ें-

कुरान की कसम, भाजपा से गठबंधन का प्रयास नहीं किया : उमर अब्दुल्ला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें