34 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली नगर निगम नतीजे: आम आदमी पार्टी को बहुमत, BJP दे रही...

दिल्ली नगर निगम नतीजे: आम आदमी पार्टी को बहुमत, BJP दे रही कड़ी टक्कर

कांग्रेस फिसड्डी हुई साबित 

Google News Follow

Related

दिल्ली नगर निगम चुनाव का रुझान बता रहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा। हालांकि बीजेपी अभी आम आदमी को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए चुनाव में 1349 उम्मीदवार चुनावी मितान में ताल ठोंक रहे थे। जिसके लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। बता दें कि दिल्ली नगर निगम तीन हिस्सों में बंटा हुआ था। जिसे परिसीमन कर एक कर दिया गया। जिसकी अब कुल वार्डों की संख्या 250 है।

गौरतलब है कि चार दिसंबर को हुए चुनाव के बाद आज यानी सात दिसंबर को वोटों की गिनती हो रही है। अभी मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नगर निगम की सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब पहुंच गई है। जबकि बीजेपी आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दे रही है। आम आदमी पार्टी 126 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 118 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं कांग्रेस पांच सीटों पर आगे हैं।


राज्य चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना स्थल पर भारी भरकम जवान तैनात किये गए हैं। वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। इसके आलावा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी  के जरिये निगरानी की जा रही है। मतगणना स्थल  के 100 किलोमीटर के आसपास किसी भी जुलूस निकालने की मनाही है। मतगणना में 15 हजार से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें    

महाराष्ट्र सत्ता संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पांच सप्ताह तक बढ़ी !

नोटबंदी पर चुप नहीं बैठेंगे !​, सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई को सुना​ ?​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,527फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें