27 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली : शिक्षा क्रांति से प्रभावित हुए ओझा, आगामी विधानसभा की तैयारी...

दिल्ली : शिक्षा क्रांति से प्रभावित हुए ओझा, आगामी विधानसभा की तैयारी में जुटी ‘आप’!

ओझा सर के नाम से प्रसिद्ध अवध एक शिक्षक के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी कार्यक्रम में जुटी हुई है।

Google News Follow

Related

यूपीएससी कोच, यूट्यूबर और शिक्षक हैं। इनका संबंध यूपी के गोंडा जिले से हैं। यूपीएससी ने निराशा मिलने पर इन्होंने इलाहाबाद में कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया। कोविड में जब ऑफलाइन क्लासेज बंद हो गई थी, तब अपने अलग शिक्षण शैली के कारण काफी तेजी से यूट्यूब पर पॉपुलर हो गए। इसके बाद से अवध ओझा भी देश के सबसे पसंद किए जाने वाले शिक्षकों में से एक हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी में अवध ओझा की एंट्री हो गई है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अवध ओझा ने सदस्यता ली। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। खबर है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ सकते हैं।

अवध ओझा दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर आप आदमी पार्टी की सदस्यता के साथ ही पार्टी का एक हिस्सा भी बन गए हैं| पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनका टिकट भी फाइनल हो गया है। ओझा को लेकर यह भी अटकलें लगाई गई थी कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि अवध ओझा इससे पहले भाजपा से प्रयागराज लोकसभा के टिकट के लिए भाजपा पार्टी के संपर्क में थे। लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। ओझा सर के नाम से प्रसिद्ध अवध एक शिक्षक के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी कार्यक्रम में जुटी हुई है। ऐसे में खबर है कि इस बार पार्टी कई विधायकों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है।

यह भी पढ़ें-

9 वीं के छात्र की सर कूच कर हत्या, मुस्लिम लड़की से था प्रेम, लड़की के पिता बेहरमी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें