30.1 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाआप नेता अमानतुल्ला के घर पर ED की छापेमारी, जाने एक्शन की...

आप नेता अमानतुल्ला के घर पर ED की छापेमारी, जाने एक्शन की वजह!    

वफ्त बोर्ड मामले में पिछले साल एंटी करप्शन ब्यूरो मारी थी रेड 

Google News Follow

आप नेता अमानतुल्ला खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी की यह छापेमारी उन डायरियों को लेकर हुई है, जो अमानतुल्ला  खान के एक करीबी के घर से बरामद की गई थी। इन डायरियों को पिछले साल वफ्त बोर्ड के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की रेड में बरामद किया गया था। जिसमें हवाला के जरिये लेनदेन और विदेशों मिले पैसों का जिक्र किया गया था। इसके बाद इस मामले को एसीबी ने ईडी के साथ शेयर किया था।

बता दें कि, पिछले साल आप नेता अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला दिल्ली वफ्त बोर्ड में अनियमितता को लेकर है। जिसमें सीबीआई और दिल्ली सरकार की एसीबी ने अलग अलग केस दर्ज किये हैं। ये डायरियां अमानतुल्ला खान के करीबी लड्डन खान के यहां से बरामद की गई थीं, जिसमें अवैध तरीके से लाखों रुपयों का लेनदेन और विदेशों से किये गए ट्रांजेक्शन का जिक्र है। इसके बाद इस मामले को एसीबी ने अपनी जांच को ईडी के साथ साझा किया था।

अमानतुल्लाह खान को एसीबी ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में सीबीआई और एसीबी ने अलग अलग केस दर्ज किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने अमानतुल्ला खान के करीबियों के यहां छापेमारी की थी. जहां कुछ डायरियां बरामद हुई थी। जिसमें पैसों के अवैध तरीके से लेनदेनऔर विदेशों से भेजे गए पैसों का भी इन डायरियों जिक्र किये जाने का आरोप है। दरअसल अमानतुल्ला खान पर वफ्त बोर्ड की जमीन बेचने और बोर्ड में अपने करीबियों को अवैध तरीके से नौकरी देने का आरोप है।

ये भी पढ़ें 

 

किसकी राष्ट्रवादी पार्टी? चुनाव आयोग में सुनवाई​; शरद पवार के वकील ने कहा..​!

इजराइल-हमास युद्ध : घर में घुसकर दंपत्ति की हत्या, बच्चे हुए अनाथ; इजराइल में युद्ध का भयावह चेहरा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें