28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमधर्म संस्कृति​अहमद नगर का नाम अहिल्यादेवी नगर करने की मांग - पडलकर

​अहमद नगर का नाम अहिल्यादेवी नगर करने की मांग – पडलकर

अहिल्याबाई ने संस्कृति के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, उन्होंने हिंदू संस्कृति को बचाया।

Google News Follow
गत दिनों अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाया गया| इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद पडलकर की ओर से अहमदनगर के नाम को बदलकर ‘अहिल्यादेवी नगर’ करने की मांग की गयी है| इसको लेकर पडलकर की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भी दिया गया है| पत्र में भाजपा विधायक की ओर से ठाकरे सरकार द्वारा इस संदर्भ ने त्वरित निर्णय लेने की भी मांग की गयी है|

​​भाजपा​ ​विधायक गोपीचंद पडलकर और सदाभाऊ खोत अहिल्याबाई होलकर के जन्मदिन के मौके पर चौंडी जा रहे थे​, लेकिन फिर पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया​|​​ उस वक्त एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और रोहित पवार ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था​|​​ उसी से पडलकर ने राकांपा पर निशाना साधा था। उसके बाद पडलकर ने मांग की है कि अहमदनगर का नाम अहिल्या देवी रखा जाए।

ट्वीट​​ में, पडलकर ने कहा कि एनसीपी के शरद पवार नवाब मलिक के संरक्षक हैं, जो मुंबई धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद ​के​ बहन के नजदीक ​रहे थे, जिसने मुंबई में सैकड़ों लोगों की जान ले ली थी। उन्होंने मुगल शैली में पुलिस बल का प्रयोग किया है।अहिल्याबाई ​के दर्शन से​ भक्तों को​​ रोका है।

जब हिंदुस्तान मुस्लिम शासन के दौरान हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा था, अहिल्याबाई ने संस्कृति के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, उन्होंने हिंदू संस्कृति को बचाया। अहिल्याबाई का जन्म अहमदनगर में हुआ था, इसलिए अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या देवी कर देना चाहिए। ​ ​पडलकर ने कहा ​हो​ल​कर​ ​शाही का सम्मान करें। इसलिए सरकार को इस संबंध में तुरंत निर्णय लेना चाहिए। अपने चाचा के रिमोट कंट्रोल पर चले बिना साबित करें कि आप एक स्वाभिमानी मुख्यमंत्री हैं​| ​

यह भी पढ़ें-

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी हुई अलर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें