28 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाशकूरबस्ती का नाम श्री रामपुरम रखने की मांग, भाजपा विधायक को समर्थन​!

शकूरबस्ती का नाम श्री रामपुरम रखने की मांग, भाजपा विधायक को समर्थन​!

क्षेत्रवासियों ने एक पत्र के जरिए विधायक को धन्यवाद देते हुए इस नाम परिवर्तन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Google News Follow

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद कुछ जगहों के नाम बदलने की मांग ने जोर पकड़ा है। इसी क्रम में शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने की मांग तेज है। शकूरबस्ती के विधायक करनैल सिंह खुद अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम ‘श्री रामपुरम’ करने का प्रस्ताव दे चुके हैं। फिलहाल भाजपा विधायक को स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है।

करनैल सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में आरडब्ल्यूए से समर्थन के लिए अभियान चला रहे हैं। शकूरबस्ती के स्थानीय निवासियों ने विधायक करनैल सिंह की पहल का खुलकर समर्थन किया है।​ क्षेत्रवासियों ने एक पत्र के जरिए विधायक को धन्यवाद देते हुए इस नाम परिवर्तन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने लिखा, “आपके विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती के निवासी पत्र के माध्यम से आपकी उस सराहनीय पहल का पूर्ण समर्थन करते हैं, जिसमें आपने शकूरबस्ती से बदलकर ‘श्री रामपुरम’ रखने का प्रस्ताव किया।”

निवासियों ने पत्र में लिखा, “श्री रामपुरम नाम न सिर्फ सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र की गरिमा और विकासशील छवि को भी बेहतर रूप से दर्शाता है। वर्तमान नाम ‘शकूरबस्ती’ आधुनिक पहचान से मेल नहीं खाता और उसमें सुधार समय की जरूरत है।”

निवासियों ने विधायक करनैल सिंह से आग्रह किया है कि इस प्रस्ताव को दिल्ली सरकार, संबंधित विभागों और भारत सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि इसे शीघ्र अमल में लाया जा सके। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस प्रक्रिया में सहयोग की उम्मीद जताई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सिर्फ नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि क्षेत्र के लिए नई पहचान, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनेगा। स्थानीय लोगों ने भरोसा जताया कि विधायक करनैल सिंह के नेतृत्व में यह प्रस्ताव आगे बढ़ेगा और सफल होगा।

शकूरबस्ती के अलावा दिल्ली में नजफगढ़ और मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्रों के नाम बदलने की मांग भी उठ चुकी है। भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों के नाम बदलने का अनुरोध किया था। नजफगढ़ को ‘नाहरगढ़’ और मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ करने का अनुरोध किया गया था।​ 

यह भी पढ़ें-

समान देशों की रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला, बताया बौद्धिक बेईमानी और धोखा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें