जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए जो सपना देखा गया था, बंगाल की महान आत्माओं ने जो परिकल्पना की थी, आज एक तरह से पहली बार हम पश्चिम बंग दिवस पर उन सपनों को सच्चाई में बदलते देख रहे हैं।
पीएम मोदी की जनसभा सुनने आए कुछ लोगों ने आईएएनएस से बातचीत की। गोपाल उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी के अथक परिश्रम के बाद अच्छे दिन देखने को मिल रहे हैं। यहां डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बंगाल के साथ पूरा भारत सुरक्षित हुआ।
एक अन्य शख्स ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि पीएम मोदी यहां आए हैं। बंगाल दिवस को मनाने के लिए हमारे पीएम आए हैं और विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। कई योजनाओं को शुभारंभ हुआ है। डबल इंजन सरकार में बहुत कार्य होगा, हमें पूर्ण विश्वास है। हम चाहते हैं कि पूर्व में जो फैक्ट्री बंद हुई, उसे शुरू करवाया जाए।
एक महिला ने कहा कि बंगाल की जनता के आशीर्वाद से जनता की सरकार स्थापित हुई है। डबल-इंजन सरकार ने विकास कार्य करने के लिए बंगाल में डबल स्पीड पकड़ ली है।
एक अन्य महिला ने कहा कि हमें गर्व है कि पीएम मोदी आए हैं। वह विकास को लेकर अच्छी सोच के साथ काम करते हैं और जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया था और वह पूरा हुआ।
कोल्हापुर में अमित शाह ने किया अंबाबाई मंदिर विकास परियोजना का शिलान्यास!



