31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाराजौरी गार्डन में विकास कार्य शुरू, घुसपैठ पर सख्ती होगी : सिरसा! 

राजौरी गार्डन में विकास कार्य शुरू, घुसपैठ पर सख्ती होगी : सिरसा! 

इन गतिविधियों के कारण हिंदू और सिख परिवार डर के माहौल में जी रहे हैं और कई लोग अपने घर बेचने को मजबूर हैं।

Google News Follow
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के “विकसित दिल्ली” के संकल्प के तहत राजौरी गार्डन में एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इनमें पीने के पानी की लाइनें, सड़क निर्माण और सीवरेज सिस्टम को बेहतर करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में राजौरी गार्डन में कोई खास विकास कार्य नहीं हुए, जिसके कारण यह क्षेत्र दिल्ली के पिछड़े इलाकों में गिना जाने लगा। अब तक इस क्षेत्र में चार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य शुरू हो चुके हैं।

उन्होंने दावा किया कि एक साल के भीतर पीने के पानी और सीवरेज की समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने अवैध गतिविधियों और घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि राजौरी गार्डन में रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य घुसपैठियों द्वारा अवैध कारोबार चलाए जा रहे हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इनमें अवैध फैक्ट्रियां, ढाबे और मजदूरों का शोषण शामिल है। इन गतिविधियों के कारण हिंदू और सिख परिवार डर के माहौल में जी रहे हैं और कई लोग अपने घर बेचने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा, “हमने इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और घुसपैठियों के खिलाफ सख्ती से सीलिंग की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।”

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने घुसपैठियों को संरक्षण दिया, जो दिल्ली के लिए खतरा है। घुसपैठियों को हटाना हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि ये लोग अपराध, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लिप्त हैं।

सिरसा ने पूरे दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि भाजपा सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान करेगी।
यह भी पढ़ें-

भाजपा ने जो कहा, वह करके दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें