31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमराजनीतिदीदी अबकी बार आपकी हार निश्चित हैः अमित शाह

दीदी अबकी बार आपकी हार निश्चित हैः अमित शाह

Google News Follow

कोलकाता । बंगाल में चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बंगाल के अलीपुरद्वार में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में घुसपैठ बंद होनी चाहिए। इसका असर यहां के युवाओं की नौकरियों पर पड़ रहा है। यदि यहां की जनता राज्य में BJP की सरकार बनाती है तो हम आदमी तो क्या, चिड़िया को भी नहीं घुसने देंगे। जो भी शरणार्थी नियमों के तहत आएं हैं, उन्हें नागरिकता दी जाएगी
इससे पहले शाह ने सीतलकुची में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तानाशाही और तुष्टीकरण के मॉडल पर सरकार चला रही हैं। शाह ने कहा कि PM मोदी विकास, विश्वास और व्यापार को बढ़ाते हुए सरकार चला रहे हैं। ऐसे ही हम बंगाल का विकास करेंगे।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को उत्तर बंगाल की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने यहां कनेक्टिविटी, सड़क और स्वास्थ्य पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। यहां तंबाकू का उत्पादन अच्छा होता है, लेकिन किसानों को तंबाकू का रेट अच्छा मिले इसके लिए दीदी ने कुछ भी नहीं किया। शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने उ.बंगाल के साथ हमेशा अन्याय किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें