27 C
Mumbai
Saturday, December 13, 2025
होमदेश दुनियादिलीप जायसवाल बोले- मोदी और नीतीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार! 

दिलीप जायसवाल बोले- मोदी और नीतीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार! 

उन्होंने कहा कि एनडीए ने सबसे पहले सीट बंटवारे की घोषणा की और फिर सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की।

Google News Follow

Related

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार भाजपा चीफ ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए एनडीए की एकजुटता का दावा किया।

उन्होंने कहा कि एनडीए ने सबसे पहले सीट बंटवारे की घोषणा की और फिर सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की। दूसरी ओर, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर आपसी खींचतान और सिर फुटव्वल चल रही है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारा नहीं हुआ है। यह उनकी अंदरूनी कलह को दर्शाता है और आगे भी यही स्थिति रहेगी। बिहार की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

मुकेश सहनी की महागठबंधन से सीट बंटवारे की मांगों पर जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन का मुकेश सहनी के साथ अन्याय स्पष्ट है। वे उनका अपमान कर रहे हैं। राजद और कांग्रेस लगातार उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। यह संदेश सहनी और मल्लाह समुदाय तक पहुंच गया है कि महागठबंधन उन्हें अपमानित कर रहा है। इससे महागठबंधन को भारी नुकसान होगा।

जायसवाल ने एनडीए की रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि हमने 101 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एनडीए पहला गठबंधन है जिसने सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की सूची पारदर्शी तरीके से घोषित की।

वहीं, महागठबंधन में अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। जनता समझ रही है कि अगर राजद-कांग्रेस की सरकार बनी तो बिहार का क्या हाल होगा। यही कारण है कि जनता का भरोसा एनडीए पर है।

महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, सीट बंटवारे से पहले नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल किया। वहीं, अन्य भी नामांकन दाखिल करा रहे हैं।

महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि एक से दो दिनों में सभी चीजें साफ हो जाएंगी। एनडीए को अपने घर की चिंता करने की जरूरत है, हमारे यहां सबकुछ ठीक है।

यह भी पढ़ें-

बनारस की गंगा मिट्टी से बनी मूर्तियों की देशभर में धूम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,670फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें