25 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियाभारत और बेल्जियम के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा, हिंद-प्रशांत में होगा...

भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा, हिंद-प्रशांत में होगा कुछ बड़ा!

Google News Follow

Related

भारत और बेल्जियम के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड और रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के संभावित अवसरों पर चर्चा की गई।

बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अलावा अन्य रक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा और सहयोग पर ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक भागीदारी को विस्तार देने के उपायों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने बेल्जियम के रक्षा क्षेत्र में निवेश का स्वागत करते हुए सुझाव दिया कि बेल्जियम की कंपनियां भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा सकती हैं। इसके तहत, वे भारतीय आपूर्तिकर्ताओं को अपनी सप्लाई चेन का हिस्सा बना सकती हैं, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा।

भारत और बेल्जियम ने रक्षा क्षेत्र में एक संस्थागत सहयोग तंत्र विकसित करने पर भी सहमति व्यक्त की, जिससे दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी को मजबूती मिलेगी। साथ ही भारत की यूरोपीय देश के साथ साझेदारी से हिंद-प्रशांत महासागर में रक्षा मजबूत हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

हिमानी नरवाल हत्याकांड: आरोपी सचिन तीन दिन की पुलिस रिमांड पर!

मथुरा: संतों की ओर से ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री बॅन करने की मांग, संत राजू दास का बयान!

इससे पहले, 28 फरवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और यूरोपीय आयोग के रक्षा और अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के बीच भी एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में भारत और यूरोपीय संघ के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की गई, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सूचना साझाकरण को प्राथमिकता दी गई है।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,244फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें