29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपुलिस मेरे काफिले के दौरान न रोके यातायात, यह आम आदमी की...

पुलिस मेरे काफिले के दौरान न रोके यातायात, यह आम आदमी की सरकार

मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने काफिले के लिए विशेष प्रोटोकॉल को खत्म करने का आदेश दिया

Google News Follow

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख़्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘रिक्शावाला’ कहा था। जिसकी कई लोगों ने आलोचना भी की थी। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी छवि को एक आम आदमी के रूप में विकसित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने काफिले के लिए विशेष प्रोटोकॉल को तत्काल खत्म करने का आदेश दिया है। उन्होंने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि प्रोटोकॉल से सड़कों पर आम आदमी के लिए यातायात के दौरान परेशानी न इसके लिए व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने अपने निर्देश में महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को अपने काफिले की आवाजाही के लिए लगने वाले विशेष प्रोटोकॉल को वापस लेने को कहा है। जिसमें कहा गया है कि जब भी मुख्यमंत्री यात्रा करते हैं, उनके काफिले के सुचारू मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर यातायात रोक दिया जाता है। वीवीआईपी आवाजाही के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए, मुख्यमंत्री के काफिले को कोई विशेष प्रोटोकॉल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह आम आदमी की सरकार है। गौरतलब है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी से बग़ावत कर 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। वहीं, भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें 

संजय राऊत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट!

मुझसे धनुष बाण चुनाव चिन्ह कोई नहीं छीन सकता: उद्धव ठाकरे   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें