23 C
Mumbai
Thursday, January 8, 2026
होमक्राईमनामाडॉन माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में मौत​; उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट...

डॉन माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में मौत​; उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर!

मुख्तार अंसारी पांच बार विधायक अंसारी के खिलाफ 65 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे| मुख्तार पर जेल से भी गैंग चलाने का आरोप लगा| मुख्तार अंसारी के एक भाई मौजूदा सांसद हैं| उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 605 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है|

Google News Follow

Related

डॉन माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है| दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी जेल में बेहोश हो गए| इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई| पिछले 14 घंटे से 9 डॉक्टरों की टीम मुख्तार अंसारी का उपचार कर रही थी| हालांकि, डॉक्टर उनकी जान बचाने में नाकाम रहे और उनकी मौत हो गई। डॉन माफिया मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद सजा काट रहा था|

2022 में मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई गई| इसके बाद अंसारी को दो और मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई| बताया जाता है कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ 61 से ज्यादा मामले दर्ज हैं| मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है| बांदा और ग़ाज़ीपुर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और धारा 144 लगा दी गई है|

कौन हैं मुख्तार अंसारी?: मुख्तार अंसारी पांच बार विधायक अंसारी के खिलाफ 65 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे| मुख्तार पर जेल से भी गैंग चलाने का आरोप लगा| मुख्तार अंसारी के एक भाई मौजूदा सांसद हैं| उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 605 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है| साथ ही उनके कई अवैध कारोबारों को सरकार ने बंद कर दिया।

मायावती ने क्या किया ट्वीट?: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, ”जेल में मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और संदेह की उच्च स्तरीय जांच की जरूरत है। ताकि मुख्तार अंसारी की मौत के तथ्य सामने आ सकें| ऐसे में उनके परिवार का दुखी होना स्वाभाविक है| वही संदेह जताते हुए मायावती ने कहा, मुख्तार अंसारी की मौत की होगी जांच?

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बेटे उमर अंसारी ने आरोप लगाया कि मुख्तार अंसारी को जहर दिया गया था| बताया जा रहा है कि वे इस मामले में जांच की मांग को लेकर कोर्ट जाएंगे| इस बीच, लड़के द्वारा जहर देने के आरोप के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं|

यह भी पढ़ें-

शराब नीति घोटाल: केजरीवाल को कोर्ट से झटका; 4 दिन की बढ़ी हिरासत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,482फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें