29.5 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमराजनीतिपहले कहा था BJP की वैक्सीन,अब लगवाएंगे टीका,भाजपा ने मुलायम को धन्यवाद,अखिलेश...

पहले कहा था BJP की वैक्सीन,अब लगवाएंगे टीका,भाजपा ने मुलायम को धन्यवाद,अखिलेश पर साधा निशाना

Google News Follow

लखनऊ । सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भाजपा ने अखिलेश यादव पर हमला शुरू कर दिया है। भाजपा ने टीका लगवाने के लिए जहां मुलायम सिंह को धन्यवाद कहा, वहीं अखिलेश पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है अब अखिलेश यादव क्या करेंगे, उन्होंने ही तो कोरोना वैक्सीन को मोदी का टीका कहा था। अखिलेश ने जवाब दिया है कि वे भी कोरोना का टीका लगवायेंगे,अखिलेश ने ट्वीट किया कि हम भाजपा के वैक्सीन के खिलाफ थे, लेकिन भारत सरकार के टीके का हम स्वागत करते हैं।

हम टीका भी लगवायेंगे और टीके की कमी की वजह से जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं उनसे भी लगवाने की अपील करेंगे। उन्होंने पीएम मोदी के मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा पर कहा कि जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा कर दी कि वो टीके लगवायेगी। मुलायम ने सोमवार को एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाया। मुलायम के टीका लगवाने के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी का ट्वीट टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि एक अच्छा संदेश, आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने का काम किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें