31 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमक्राईमनामाईडी: IAS संजीव हंस गिरफ्तार; निकला 95 करोड़ का रिसोर्ट और 10...

ईडी: IAS संजीव हंस गिरफ्तार; निकला 95 करोड़ का रिसोर्ट और 10 करोड़ का फ्लैट!

करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति के साथ हवाला के जरिए बड़ी रकम के लेन-देन और संपत्तियों का बेनामी निवेश की जानकारी मिली है

Google News Follow

Related

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के सीनियर आईएएस संजीव हंस को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। संजीव हंस के करीबी और बिजनेस पार्टनर पूर्व विधायक गुलाब को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार संजीव हंस को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है, वहीं उनके पार्टनर गुलाब यादव को दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया गया है।

दोनों की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत होने की जानकारी मिली है। संजीव हंस और गुलाब यादव के ऊपर आय से अधिक संपत्ति और अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है।बता दें की,  संजीव हंस बिहार कैडर के ऐसे पहले आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। बता दें की, संजीव हंस को मुख्यमंत्री नितीश कुमार का करीबी और पसंदीदा अधिकारी माना जाता है, साथी ही सीनियर अधिकारी हंस को बिहार में बिजली कंपनी की पूरी कमान लंबे अरसे तक मिलती रही है।

दरसल संजीव हंस के खिलाफ कई आरोप सामने आए थे, जिसमें करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति के साथ हवाला के जरिए बड़ी रकम के लेन-देन और संपत्तियों का बेनामी निवेश की जानकारी मिली है। जांच में ईडी को संजीव हंस और गुलाब यादव के पास अकूत संपत्ति की जानकारी मिली थी। दोनों के ठिकानों पर छापेमारी में ईडी को पर्याप्त सबूत मिले कि जिनसे संजीव हंस और गुलाब यादव को गिरफ्तार किया जा सके। संजीव हंस और गुलाब यादव बिजनेस पार्टनर भी पाए गए है। दोनों की पत्नियों के नाम पुणे में एक सीएनजी पंप भी है। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार संजीव हंस का परिवार दिल्ली में एक फ्लैट में रहता है, जिसकी कीमत करीब 9.6 करोड़ बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

Tamil Nadu: ‘द्रविड़’ विवाद पर भाजपा उपाध्यक्ष ने सीएम स्टालिन को सुनाई खरी-खोटी!

हरियाणा से राजेश कत्याल गिरफ्तार, यहां भी निकला लालू प्रसाद यादव कनेक्शन!

कनाडा: खालिस्तानियों के मोर्चे में, ट्रुडो जिंदाबाद के लगे नारे, मोदी का पुतला और झंडा फाड़ा!

Bahraich Violence: दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, नेपाल भागने की फिराक में थे!

इतना ही नहीं संजीव हंस ने हिमाचल प्रदेश के कसौली में ग्लेनव्यू रिसोर्ट में उन्होंने 95 करोड़ रु. का निवेश कर रखा है। संजीव हंस के पिता लक्ष्मण दास हंस और करीबी रिश्तेदार गुर सरताज सिंह के नाम से इस रिसॉर्ट में विला भी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें