बताया जा रहा है कि ईडी जांच के दौरान अभिनेत्री रान्या राव और जी परमेश्वर से जुड़े मेडिकल कॉलेज के बीच पैसे के लेन-देन का पता चली। इसी को देखते हुए रेड डाली गई है। फिलहाल ईडी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बता दें कि ईडी यह छापेमारी अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में कर रही है। अभिनेत्री को 3 मार्च को सोना तस्करी मामले में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, अब उन्हें स्पेशल कोर्ट की तरफ से जमानत मिल चुकी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान अभिनेत्री के पास से 14.8 किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया था। इसके अलावा, रान्या के साथ बेंगलुरु से गोल्ड बिजनेसमेन साहिल जैन और तरुण राजू को भी गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर तस्करी की रकम को ठिकाने लगाने वाला शख्स साहिल ही था।
अमृत भारत योजना से बदले ओरछा-पुखरायां स्टेशन, 22 मई को उद्घाटन!



