28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिपरिवहन मंत्री अनिल परब को ED ने भेजा नोटिस,भाजपा-शिवसेना के नेताओं का...

परिवहन मंत्री अनिल परब को ED ने भेजा नोटिस,भाजपा-शिवसेना के नेताओं का आया यह बयान

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब को 100 करोड़ की वसूली मामले में नोटिस भेजा गया है। अनिल परब को 31 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई स्थित बेलार्ड स्टेट स्थित दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। अनिल परब ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज शाम मुझे ईडी का नोटिस मिला है। इसमें किसी भी मामले का जिक्र नहीं है। किस संदर्भ में मुझे नोटिस भेजा गया है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। सिर्फ मुझे मंगलवार को सुबह 11 बजे ईडी कार्यालय में हाजिर होने को कहा गया है. मुझे वजह पता होना चाहिए. जब कारण पता चलेगा तभी मैं कुछ कह पाऊंगा। मैं कानूनी सलाह लेकर इसका जवाब दूंगा।

”शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्विट कर यह जानकारी दी है। संजय राउत का आरोप है कि अनिल परब पर ED की यह कार्रवाई नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार द्वारा बदले की कार्रवाई है। इसके जवाब में विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ने कहा ईडी बिना सबूत के कोई कार्रवाई नहीं करती। अनिल परब के खिलाफ उनके पास जरूर कोई सबूत है, तभी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने प्रतिक्रिया दी है कि ‘कर नाही तर डर कशाला’ यानी कुछ किया नहीं है तो डर क्यों रहे हो? नारायण राणे के बेटे और भाजपा नेता नीतेश राणे ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है कि अनिल परब के पाप का घड़ा भर गया है। इस पूरे मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया की प्रतिक्रिया आई है। किरीट सोमैया वही नेता हैं जिन्होंने पहले ही यह दावा कर दिया था कि 100 करोड़ की वसूली के मामले में अनिल देशमुख के बाद अनिल परब का नंबर लगने वाला है। किरीट सोमैया ने कहा हे, “ठाकरे सरकार के एक और वसूली करने वाले मंत्री अनिल परब को अब ईडी के पास जाकर हिसाब देना पड़ेगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें