31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ ,फडणवीस बने उप मुख्यमंत्री 

एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ ,फडणवीस बने उप मुख्यमंत्री 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में भारी उठापटक के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनको महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके तुरंत  देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। बता दें कि शपथ से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस वार्ता में ऐलान किया था कि बीजेपी नाराज विधायकों का नेतृत्व कर रहेएकनाथ शिंदे को सपोर्ट करेगी और वे मुख्यमंत्री बनेंगे।  लेकिन उस दौरान फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री के नाम का जिक्र नहीं किया।

जबकि, इस ऐलान के बाद यह निर्णय नहीं हुआ था कि उप मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा।लेकिन बाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट किया कि देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। उन्होंने लिखा कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाया है। अब उन्हें सरकार में शामिल होना चाहिए। उन्होंने आगे भी लिखा कि बीजेपी को कभी भी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं रही। जेपी नड्डा ने दोनों नेताओं को बधाई दी। की गौरतलब है कि एक सप्ताह से ज्यादा चले इस नाटकीय राजनीति में बुधवार को उद्धव ठाकरे ने देर रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

 ये भी पढ़ें    

‘ऑटो चालक’ बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री 

उद्धव ठाकरे पर राज ठाकरे का हमला   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,009फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें