26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड Election 2022: शुरू के 3 घंटे में 18.97 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड Election 2022: शुरू के 3 घंटे में 18.97 प्रतिशत मतदान

भाजपा, कांग्रेस और आप के 70-70 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 60, सपा के 56 और उक्रांद के 46 उम्मीदवारों के अलावा 260 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।  

Google News Follow
​उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए राज्य के 82.66 लाख मतदाता 70 सीटों के 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले 3 घंटे में 18.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर धीरे-धीरे कर मतदान की रफ़्तार बढ़ती दिखाई दे रही है। विधान सभा के प्रमुख दावेदारों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए गए कर्नल अजय कोठियाल समेत अन्य नेता शामिल हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के 70-70 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 60, सपा के 56 और उक्रांद के 46  उम्मीदवारों के अलावा 260 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।

मतदान के लिए लिए प्रदेश को 276 जोन और 1447 सेक्टर में बांटा गया है। प्रदेश के 8624 मतदान केंद्रों के 11697 केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में 5905 मतदान स्थल पर वेबकास्टिंग की जाएगी। 310 बूथों पर संचार व्यवस्था न होने के कारण सेटेलाइट फोन और पुलिस व वन विभाग के वायरलेस सिस्टम के जरिये संपर्क साधा जाएगा।
​​
प्रदेश में 776 अतिसंवेदनशील ,1050 संवेदनशील और 173 विशेष निगरानी मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। चुनाव के दौरान नजर रखने को केंद्र द्वारा एक विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, एक विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और एक विशेष व्यय लेखा पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 34 सामान्य, 13 पुलिस और 21 व्यय लेखक पर्यवेक्षक चुनावी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

​ UP Election 2022: शुरू के 4 घंटे में 23 और सबसे कम 20 प्रतिशत मतदान

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें