28 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमदेश दुनियाElection Results 2024: रुझानों में हरियाणा में हैट्रिक की ओर भाजपा, जम्मू...

Election Results 2024: रुझानों में हरियाणा में हैट्रिक की ओर भाजपा, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस आगे!

वहीं भाजपा 28 सीटों पर, पीडीपी 4 सीटों पर आगे है। अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Google News Follow

Related

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। इस तरह हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने की उम्मीद बन गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है।

हम एक स्थिर और समावेशी सरकार चाहते हैं, जिसके जरिए हम एक नया संघर्ष शुरू कर सकें जो और भी मजबूत तरीके से आगे बढ़ेगा। कोई भी व्यक्ति या कोई भी राजनीतिक दल जो भाजपा को सत्ता के गलियारे से दूर रखने के पक्ष में है, उसका हार्दिक स्वागत है।’जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने चुनाव रुझानों पर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मैं कहता रहा हूं कि हम 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मैं अभी भी उम्मीद कर रहा हूं कि अंतिम परिणाम भी इसी के अनुरूप होंगे।

रुझानों में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेकां गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। कांग्रेस गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर, पीडीपी 4 सीटों पर आगे है। अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा सीट से चौथे राउंड की मतगणना के बाद नौ हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। वही, हरियाणा में ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। साढ़े 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर और इनेलो प्लस 2 सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 3/17 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी पर 3785 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के अनुसार, राज्य में कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर, भाजपा 28 सीटों पर, पीडीपी चार सीटों और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं। ये आंकड़े सुबह 11 बजे तक के हैं।

सुबह 11 बजे की स्थिति के अनुसार, हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हरियाणा में भाजपा 47, कांग्रेस 36, इनेलो गठबंधन 4 और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि कोई भी निष्कर्ष निकालने के लिए हमें अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करनी चाहिए लेकिन अभी जो रुझान आ रहे हैं वह एक सकारात्मक दिशा की ओर इशारा कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह रुझान भाजपा के पक्ष में एक निर्णायक जनादेश में बदलेंगे। जनता निर्णायक और ऐतिहासिक जनादेश देगी और भाजपा अब तक का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करेगी।’

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल: बीरभूम के कोयला खदान में विस्फोट, छह लोगों की मौत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें