29.1 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफडणवीस के धमाके पर संजय राउत का सीधा बयान, ''शरद पवार धोखेबाज़...

फडणवीस के धमाके पर संजय राउत का सीधा बयान, ”शरद पवार धोखेबाज़ हैं…!”

संजय राउत ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सुबह की शपथ शरद पवार से चर्चा के बाद ली गई थी| मैं शरद पवार को बेहतर जानता हूं।

Google News Follow

Related

भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में सुबह के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक बड़ा राज खोला है| फडणवीस ने कहा कि अजित पवार के साथ सुबह-सुबह शपथ ग्रहण समारोह राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से चर्चा के बाद लिया गया था।

सुबह-सुबह शपथ ग्रहण को लेकर देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिए गए बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है| इन तमाम घटनाक्रम पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। शरद पवार इस तरह की धोखेबाज़ राजनीति नहीं करेंगे| मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं,” उन्होंने यह भी कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने डिप्रेशन में आकर यह बयान दिया होगा।

फडणवीस के राज के खुलासे के बारे में पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सुबह की शपथ शरद पवार से चर्चा के बाद ली गई थी| मैं शरद पवार को बेहतर जानता हूं। शरद पवार ऐसी ओछी राजनीति नहीं करेंगे। लेकिन फडणवीस ने हताशा में यह बयान दिया है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और एनसीपी के साथ बातचीत कर रहे थे|​ ​उस वक्त हमें एनसीपी से ऑफर मिला था। शरद पवार ने कहा था कि हम स्थिर सरकार चाहते हैं|​​ उनसे चर्चा के बाद कुछ बातें तय की गईं। हमने शरद पवार से चर्चा के बाद ही शपथ ली। लेकिन, इन सब चीजों के तय होने के बाद सबने देखा है कि ये कैसे बदल गए।

यह भी पढ़ें-

​अनोखा ‘वेलेंटाइन डे​ ​​: रवि राणा ने नवनीत राणा को दिया खास सरप्राइज​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,047फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें