27.7 C
Mumbai
Thursday, July 23, 2026
होमदेश दुनियाफीफा फाइनल स्क्रीनिंग को मंजूरी, शांति बनाए रखें: सीएम शिवकुमार!

फीफा फाइनल स्क्रीनिंग को मंजूरी, शांति बनाए रखें: सीएम शिवकुमार!

कर्नाटक सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि स्क्रीनिंग की मंजूरी देते हुए फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की।  

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने मंजूरी दे दी है। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि आपकी इच्छाओं और आपकी अपील के अनुसार, बहुत से लोग मुझे संदेश कर रहे थे और अनुरोध कर रहे थे। आपकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, “आप सभी को बहुत शांति से व्यवहार करना चाहिए। कानून-व्यवस्था और तय नियम-कायदे बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे पुलिस अधिकारियों ने हर जगह कैमरे लगाए हैं। इसलिए कृपया बहुत शांत रहें। हमें यह दिखाना है कि हम कितने शांतिप्रिय हैं। हमें यह दिखाना है कि हम बेंगलुरु से हैं, कर्नाटक से हैं।”

सीएम ने कहा, “मैं आप सभी से अपील करता हूं कि फुटबॉल का आनंद लें। कोई जीते या हारे, यह अलग बात है। जश्न मनाएं, किसी को भी अपना आपा नहीं खोना चाहिए। सरकार की ओर से, मैं अपने सभी युवाओं, फुटबॉल प्रशंसकों और खेल प्रेमियों से विनम्र अपील करता हूं।”

बता दें कि बेंगलुरु पुलिस ने विश्व कप फाइनल के दौरान शहर के सभी रेस्टोरेंट को 3:30 सुबह तक फूड सर्विस जारी रखने की अनुमति भी दी है।

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच सोमवार को होने वाला है। मैच भारतीय समयानुसार 12:30 एएम से होगा। स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 2010 की विजेता फ्रांस अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

वहीं, गत चैंपियन अर्जेंटीना 1978, 1986 और 2022 के बाद अपने चौथे खिताब की कोशिश में है। फाइनल में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के प्रदर्शन पर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों की नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें- 

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,999फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें