29 C
Mumbai
Monday, May 4, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा जॉइन करते ही संदीप पाठक पर एफआईआर, बादल ने 'आप' पर...

भाजपा जॉइन करते ही संदीप पाठक पर एफआईआर, बादल ने ‘आप’ पर लगाया सेलेक्टिव टारगेटिंग का आरोप!

सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, "हीरो से जीरो तक... उन लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है| 

Google News Follow

Related

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज हुए मामलों को लेकर कहा कि आप का रवैया ‘सेलेक्टिव टारगेटिंग’ जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पार्टी में रहते हैं, उनके लिए सब कुछ सही होता है। जैसे ही वे बाहर जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाती है।

सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, “हीरो से जीरो तक… उन लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, जिनके आम आदमी पार्टी से रिश्ते बिगड़ गए हैं। संदीप पाठक कभी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद साथी और सत्ता के एक अहम केंद्र थे।

अगर उस समय वह गलत थे, तो वह अपने आकाओं-अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के ही निर्देशों का पालन कर रहे थे, तो फिर उस समय उनके साथ कौन मिला हुआ था और अब उन पर केस क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है?”

उन्होंने आगे कहा, “पाला बदलने के बाद जमानत न मिलने वाली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होना बदले की राजनीति की ओर इशारा करता है। रसूख से लेकर जांच-पड़ताल तक का यह बदलाव, कई गंभीर सवाल खड़े करता है।”

दरअसल, संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इन मामलों में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी संभव हो सकती है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले पर आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी के सबसे भरोसेमंद और रणनीतिक नेताओं में गिना जाता था। वह अप्रैल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। पार्टी के संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी। खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें एक प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर देखा गया था, जिसमें आप को बड़ी जीत मिली थी।

अब उनके भाजपा में शामिल होने को राजनीतिक हलकों में एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम से आप की रणनीति और संगठन दोनों पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित, 89.79 प्रतिशत छात्रों ने पाई सफलता! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,105फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें