28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाकुआलालंपुर में पहले आसियान-चीन-जीसीसी शिखर सम्मेलन का आयोजन!

कुआलालंपुर में पहले आसियान-चीन-जीसीसी शिखर सम्मेलन का आयोजन!

आसियान, चीन और जीसीसी की कुल जनसंख्या 2.1 अरब से अधिक है, और कुल व्यापार मात्रा 250 खरब अमेरिकी डॉलर के करीब है। तीनों पक्षों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। 

Google News Follow

पहला आसियान-चीन-जीसीसी शिखर सम्मेलन स्थानीय समयानुसार 27 मई की दोपहर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में अपने भाषण में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस बात पर जोर दिया कि यह पहली बार है जब तीनों पक्ष आधिकारिक तौर पर एक साथ नजर आए, जो क्षेत्रीय सहयोग में एक नए चरण का प्रतीक है और इसका मील का पत्थर वाला बड़ा महत्व है।

अनवर ने बताया कि आसियान, चीन और जीसीसी की कुल जनसंख्या 2.1 अरब से अधिक है, और कुल व्यापार मात्रा 250 खरब अमेरिकी डॉलर के करीब है। तीनों पक्षों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्रीय विकास में चीन की रचनात्मक भूमिका की सराहना की, तथा इस बात पर बल दिया कि चीन लंबे समय से आसियान का एक विश्वसनीय सहयोगी साझेदार रहा है। कनेक्टिविटी, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में दोनों पक्षों के सहयोग ने क्षेत्रीय समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अपने भाषण में अनवर ने सभी पक्षों से एक साथ मिलकर और उच्च स्तरीय सहयोग को बढ़ावा देने, बहुपक्षवाद और समावेशी विकास का समर्थन करने तथा शांतिपूर्ण, स्थिर और सतत विकास का भविष्य बनाने का आह्वान किया|

बता दें कि यह शिखर सम्मेलन न केवल तीनों पक्षों के बीच आपसी विश्वास का प्रतिबिंब है, बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों के लिए उभय जीत सहयोग का एक नया उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
 
यह भी पढ़ें-

BSNL को दो तिमाही में मुनाफा, पहली बार: ज्योतिरादित्य सिंधिया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें