30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव में लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में हुई शामिल!

बिहार चुनाव में लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में हुई शामिल!

मिथिला की बेटी ने कम उम्र में पूरी दुनिया में नाम किया है। भाजपा उनका स्वागत करती है।

Google News Follow

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बीच बिहार की मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पूरी दुनिया सलाम करती है। मिथिला की बेटी ने कम उम्र में पूरी दुनिया में नाम किया है। भाजपा उनका स्वागत करती है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। बिहार का वोटर एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। एनडीए ने सबसे पहले सीटों की घोषणा कर दी। विपक्ष हताशा और डिप्रेशन में है। विपक्ष अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है, पर हकीकत सब जानते हैं। अभी और विपक्ष के नेता एनडीए में शामिल होंगे। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का टायर पंक्चर हो गया है और सारी हवा निकल गई है।

आईएएनएस से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में एनडीए से काफी प्रभावित हूं। इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा प्रेरणा देते हैं। मुझे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करके खुशी होगी। इस दौरान उन्होंने छठी मैया का भजन भी गाकर सुनाया।

अगर बिहार चुनाव की बात करें तो राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं, चुनावी नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी।

चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। दूसरी तरफ, राजनीतिक दलों की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, तो सियासी भविष्य की तलाश में नेताओं का एक पाले से दूसरे पाले में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव 2025: ‘वोट कटवा’ की भूमिका में होंगे योगी के मंत्री!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें