29.1 C
Mumbai
Saturday, May 2, 2026
होमदेश दुनियालारीजानी की मौत के बाद मोहम्मद बाघेर जोलघदर बने ईरान सुरक्षा प्रमुख!

लारीजानी की मौत के बाद मोहम्मद बाघेर जोलघदर बने ईरान सुरक्षा प्रमुख!

ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया कि मोहम्मद बाघेर जोलघदर को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

Google News Follow

Related

ईरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया प्रमुख नियुक्त कर लिया है। नए सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का स्थान लेंगे, जिनकी 17 मार्च को एयर स्ट्राइक में मौत हो गई थी। ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया कि मोहम्मद बाघेर जोलघदर को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

खबर के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के संचार और सूचना के डिप्टी मोहम्मद महदी तबातबाई ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बताया कि इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई की मंजूरी और सहमति और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के आदेश से मोहम्मद बाघेर जोलघदर को ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है।

जोलघदर लारीजानी की जगह लेंगे। 17 मार्च को ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, और कई अंगरक्षकों की मौत हो गई थी।

लारीजानी ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) के सचिव थे और देश की रक्षा, परमाणु व विदेश नीति के प्रमुख वास्तुकार माने जाते थे।

इजरायली दावे के कुछ घंटों बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर लारीजानी के मारे जाने की पुष्टि की थी। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने लारीजानी की हत्या को कायरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया था।

इसमें लिखा गया कि लारीजानी की मौत हत्या नहीं शहादत है जो उन्होंने ईरान के लिए दी। वे तेहरान के एक रिहायशी इलाके में संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायली शासन द्वारा किए गए एक हमले के दौरान “शहीद हुए।”

मंत्रालय ने लारीजानी को एक समर्पित दार्शनिक, गहन विचारक, देशभक्त राजनेता, और इस्लामी क्रांति के शहीद नेता (खामेनेई) के एक विश्वसनीय और वफादार साथी के साथ ही राष्ट्र का एक सच्चा सेवक करार दिया।

यह भी पढ़ें-

श्रद्धा आर्या ने राहुल नागपाल पर लुटाया प्यार, खास पोस्ट से बनाया पति का दिन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,111फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें