27.8 C
Mumbai
Wednesday, July 22, 2026
होमदेश दुनियाविदेश दौरा: नाइजीरिया में मोदी का भव्य स्वागत!, पहले भारतीय प्रधान मंत्री...

विदेश दौरा: नाइजीरिया में मोदी का भव्य स्वागत!, पहले भारतीय प्रधान मंत्री बने!

प्रधानमंत्री मोदी जी 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील जाएंगे। यह दौरा गुयाना की यात्रा के साथ समाप्त होगा।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया के अबूजा पहुंचे। तीन देशों के दौरे के हिस्से के रूप में यह नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा है जिसमें वे ब्राजील और गुयाना का भी दौरा करेंगे। वह 17 वर्षों में पश्चिम अफ्रीकी देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री बन गए हैं।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने अबूजा हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया| इस अवसर पर संघीय राजधानी क्षेत्र मंत्री नीसोम एज़ेनवो विके उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति टीनूबू को धन्यवाद दिया| प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इस यात्रा से हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता और मजबूत होगी|

पीएम मोदी के स्वागत के लिए अबूजा एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय इकट्ठा हुआ|नाइजीरिया में भारतीय समुदाय का इतना उत्साहपूर्ण और जोशीला स्वागत देखकर बहुत खुशी हुई! प्रधानमंत्री मोदी ने आगे ट्वीट किया है|नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर पश्चिम अफ्रीका में हमारे करीबी साझेदार नाइजीरिया की यह मेरी पहली यात्रा है।

यह यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का अवसर होगी। उन्होंने बताया, मैं लोकतंत्र और बहुलवाद में हमारे साझा विश्वास के आधार पर नाइजीरिया में भारतीय समुदाय और दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। 6 से 21 नवंबर तक होने वाले तीन देशों के दौरे की शुरुआत नाइजीरिया से होगी। प्रधानमंत्री मोदी जी 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील जाएंगे। यह दौरा गुयाना की यात्रा के साथ समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें-

पत्रकार अपने आकाओं के गुलाम होते हैं, राहुल ने पत्रकारों को जगह दिखा दी​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,005फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें