27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिसुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार

काठमांडू क्राइम ब्रांच की कारवाई

Google News Follow

नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर जंग बहादुर राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । काठमांडू क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार सुबह महाराजगंज स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया।

पूर्व चीफ जस्टिस राणा के विरुद्ध काठमांडू क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक शिकायत और आरोपों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सारा विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।

राणा 2 जनवरी 2019 को नेपाल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे। 13 फरवरी 2022 को संसद में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संवैधानिक प्रावधान के तहत स्वतः निलंबित हो गए थे। लंबे समय तक उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चला। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए महाभियोग की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उनका पेंशन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सभी प्रकार के रकम रिलीज करने का आदेश दिया था।

तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा संसद भंग किए जाने के फैसले को राणा की अगुवाई वाली संवैधानिक बेंच ने खारिज कर दिया था। उसी समय ओली के खिलाफ बने नेपाली कांग्रेस और माओवादी गठबंधन के नेता शेरबहादुर देउवा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें-

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें