23 C
Mumbai
Thursday, January 8, 2026
होमदेश दुनियाMP Congress: पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा !

MP Congress: पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा !

विधानसभा चुनावों में मिली हार से पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे​ ​है ​| वही, दूसरी ओर ​​पार्टी नीतियों से नाराज कई नेता ​भी ​अब ​पार्टी से ​किनारा करते दिखाई दे रहे ​​है|

Google News Follow

Related

​​​​कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया| सूत्रों के मुताबिक खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है|

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है| गोविंद सिंह भिं​​ड जिले के लहार से विधान सभा सदस्य हैं| पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की ​​​​एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति के अनुरूप सीएलपी के नेता पद से इस्तीफा दिया है|

गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में ​ ​कांग्रेस पार्टी को हाल में हुए ​मिली करारी हार ने पार्टी को पूरी तरह से हासिये पर लाकर खड़ी कर दी है| विधानसभा चुनावों में मिली हार से पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे​ ​है ​| वही, दूसरी ओर ​​पार्टी नीतियों से नाराज कई नेता ​भी ​अब ​पार्टी से ​किनारा करते दिखाई दे रहे ​​है|

इसी क्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेश​​ अध्यक्ष व प्रतिपक्ष नेता कमलनाथ सिंह ने पद से इस्तीफा देकर राज्य में कांग्रेस को जबरदस्त झटका दिया है| बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में  कमलनाथ एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते है| हालांकि इस इस्तीफे को लेकर अभी पार्टी की ओर से कोई बयान दिया गया है| ​वही ​कमलनाथ ने कहा कि ​एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति के अनुरूप प्रतिपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दिया है|
​​
यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: प्रभावित हुआ “वंदे भारत” ट्रेन के पहियों का कार्य

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,482फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें