26 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमराजनीतिमहाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह कल भाजपा में होंगे शामिल

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह कल भाजपा में होंगे शामिल

Google News Follow

Related

मुंबई। करीब 20 महिनों पहले कांग्रेस को अलविदा कहने वाले उत्तर भारतीय नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकात पाटील की मौजूदगी में सिंह प्रदेश भाजपा ऑफिस में दोपहर 12 बजे भाजपा में शामिल होंगे। कभी कांग्रेस के उत्तरभारतीय चेहरा रहे सिंह ने 10 सितंबर 2019 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उस वक्त उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थी। मुंबई की कालिना विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए सिंह विलासराव देशमुख सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रहे। वे उसके पहले महाराष्ट्र विधान परिषद के भी सदस्य थे। नाशिक ने निफाड विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक राव साहेब कदम के पुत्र जिला परिषद सदस्य यतीन रावसाहेब कदम भी बुधवार को भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें