25 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र में पूर्व सांसद नवनीत राणा को फिर मिली बम धमकी!

महाराष्ट्र में पूर्व सांसद नवनीत राणा को फिर मिली बम धमकी!

भाजपा नेता नवनीत राणा को आठ दिनों में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। पत्र के जरिए नवनीत राणा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी हैदराबाद के जावेद नाम के व्यक्ति ने दी है। भाजपा नेता के निजी सहायक (पीए) ने रविवार को राजापेठ पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा नेता नवनीत राणा को आठ दिनों में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। पत्र के जरिए नवनीत राणा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पत्र के आधार पर नवनीत राणा के पीए मंगेश कोकाटे ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने नवनीत राणा के आवास पर जाकर उक्त पत्र की जांच की है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नवनीत राणा के पीए मंगेश कोकाटे ने आईएएनएस को बताया, “आठ दिन में दूसरी बार नवनीत राणा को पत्र आया है। हैदराबाद का एक युवक है, जो अपना नाम कभी जावेद तो कभी इकबाल बताता है। वह पत्र के जरिए हर बार बम से उड़ाने की धमकी देता है।

हमें यह लेटर तीसरी बार आया है। कुछ साल पहले भी इस तरह का पत्र आया था। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने हैदराबाद जाकर भी कार्रवाई की थी।

उन्होंने बताया, “आठ दिन पहले हमें जो पत्र प्राप्त हुआ था, उसमें लिखा था कि तुम्हारी पुलिस मेरा क्या बिगाड़ पाई है? पिछले कुछ महीनों से मैं तुम्हारे पीछे हूं और आने वाले कुछ दिनों में मैं तुम्हें बम से उड़ाने वाला हूं। पत्र में बहुत गंदी-गंदी बातें लिखी गई हैं, जिन्हें मैं बता नहीं सकता हूं।”

उन्होंने बताया, “हमने धमकी भरे पत्र की शिकायत पुलिस से की है। हमने राजापेठ पुलिस स्टेशन, अमरावती में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है और उन्होंने इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।”

यह भी पढ़ें-

सोनाली कुलकर्णी ने सात भाषाओं में अभिनय कर बनाया खास मुकाम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,236फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें