29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमराजनीतिमालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद बाल यौन शोषण के आरोप...

मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

भारत विरोधी राजनीति पर राष्ट्रपति मुइज्जू को चेतावनी दी थी

Google News Follow

मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को बाल यौन शोषण के संदेह में माले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के वारंट के तहत यह गिरफ्तारी 2 नवंबर, 2026 को स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:59 बजे हुई। 64 वर्षीय शाहिद मालदीव की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है और 2028 के चुनावों में विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए एक मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। वह पहले पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के तहत 2018 से 2023 तक विदेश मामलों के मंत्री के पद पर रहे थे।

गिरफ्तारी से कुछ समय पहले शाहिद ने सोशल मीडिया पर लोगों से उनके बारे में झूठ न फैलाने की अपील की थी। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे आरोपों को मानहानिकारक बताया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हुलहुमाले स्थित शाहिद के घर के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात रहे। यहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया। रिमांड और हिरासत को लेकर आगे कोर्ट की कार्यवाही होने की उम्मीद है।

भारत विरोधी अभियान

मालदीव पुलिस ने धिवेही भाषा में जारी बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने मामले से जुड़ी दूसरी जानकारियां नहीं दी हैं। उसने सिर्फ इतना बताया कि जांच जारी है। शाहिद की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की विदेश नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। खासकर पाकिस्तान के साथ उनके बढ़ते संपर्क और भारत के साथ संबंधों पर इसके संभावित असर को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है।

शाहिद ने हाल ही में मुइज्जू के पाकिस्तान से बढ़ते संपर्कों की आलोचना की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि मालदीव के राष्ट्रपति 2023 में सत्ता तक पहुंचने के लिए चलाए गए भारत विरोधी अभियान को फिर से शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

भारत-यूएई ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की अहम चर्चा!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें