28.8 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियापूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल बोलीं CBI जांच से डरी...

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल बोलीं CBI जांच से डरी सरकार!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में स्वाति मालीवाल ने लिखा, "इतने समय से पंजाब सरकार अपने मंत्री लालजीत भुल्लर को बचाने का प्रयास कर रही थी।

Google News Follow

Related

पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा की गई। इस गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में स्वाति मालीवाल ने लिखा, “इतने समय से पंजाब सरकार अपने मंत्री लालजीत भुल्लर को बचाने का प्रयास कर रही थी। आज जैसे ही संसद में गृह मंत्री ने इस केस को सीबीआई को देने की बात कही, आधे घंटे के अंदर पंजाब पुलिस ने मंत्री को अरेस्ट कर लिया।”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार सीबीआई जांच से डर रही है। मंत्री की जांच हुई तो बहुत बड़े बड़े नाम सामने आयेंगे, भ्रष्टाचार खुलकर सामने आएगा, सब पता चल जाएगा पैसा कहां-कहां तक पहुंच रहा है। पंजाब में भ्रष्टाचार कंट्रोल से बाहर है। ये केस निष्पक्ष जाँच के लिए सीबीआई को ट्रांसफर होना चाहिए।”

गौरतलब है कि गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च को आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। रंधावा की मौत के पीछे पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर प्रताड़ना और मानसिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे थे।

मामले में एक अहम मोड़ तब आया जब मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में रंधावा ने कथित तौर पर अपनी परेशानी के लिए पूर्व मंत्री का नाम लिया था। इसके बाद परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए भुल्लर पर उत्पीड़न, धमकी और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए।

परिजनों की शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अब पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की गई है। इस कार्रवाई के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

इससे पहले सोमवार को ही रंधावा की पत्नी ने कहा था कि 21 मार्च को उनकी मौत हुई थी, लेकिन आज 23 तारीख हो चुकी है और इस मामले में कुछ नहीं हुआ है।

हमारी मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कुछ नहीं हुआ तो हम अपने बच्चों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे। हम लोग भी अपनी कुर्बानी देंगे|
 
यह भी पढ़ें- 

28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन समारोह!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें