28 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियाइमरान ही नहीं, इन पाक पूर्व प्रधानमंत्रियों की भी हो चुकी है गिरफ्तारी ...

इमरान ही नहीं, इन पाक पूर्व प्रधानमंत्रियों की भी हो चुकी है गिरफ्तारी   

पाकिस्तान में कई पीएम गिरफ्तार हो चुके हैं।  जिनमें बेनजीर भुट्टो सहित पीएम है।  

Google News Follow

Related

पाकिस्तान की राजनीति कभी भी स्थिर नहीं रही है। शनिवार पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को तोशखाना मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें तीन साल की सजा हुई और एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। वैसे पहले भी पाकिस्तान में कई पीएम गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनमें बेनजीर भुट्टो सहित पीएम है। तो आइये जानते है कि इमरान खान से पहले किसे गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि इमरान खान को तीन माह पहले भी गिरफ्तार किया गया था। यह दूसरा मौक़ा है जब  इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कुछ दिन पहले ही  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  शाहबाज शरीफ देश में आम चुनाव कराने का ऐलान कर चुके हैं।1947 में अस्तित्व में आये पाकिस्तान के लिए इमरान खान पहले प्रधानमंत्री नहीं है जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

हुसैन शहीद सुहरावर्दी
1962 में पाकिस्तान के पांचवें प्रधानमंत्री हुसैन शहीद सुहरावर्दी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने जनरल अयूब खान द्वारा सरकार को हटाने का समर्थन करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद 1960 में उन पर एब्दो का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। उनके ऊपर बिना मुकदमा चलाये ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर कराची की सेंट्रल जेल में डाल दिया गया था।

जुल्फिकार भुट्टो 
इसी तरह से पाकिस्तान में 3 सितंबर 1977 में जुल्फिकार भुट्टो को गिरफ्तार कर लिया गया था। जुल्फिकार भुट्टो पाकिस्तान के दूसरे पूर्व पीएम थे जिन्हे गिरफ्तार किया गया था।  वे अगस्त 1973 से लेकर जुलाई 1977 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। लेकिन उन्हें एक राजनीति प्रतिद्वंदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया था और बाद में लाहौर हाई कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया था।

बेनजीर भुट्टो 
इसके बाद जुल्फिकार भुट्टो के बाद उनकी बेटी बेनजीर भुट्टो को पहले 1985 में घर में नजरबंद किया गया था।  वे अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंची थीं ,जहां उन्हें इसके आठ दिन बाद 30 अगस्त को 90 दिन के लिए घर में नजरबंद  कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें 1986 में  पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर कराची में सरकार की आलोचना करने पर बेनजीर भुट्टो को गिरफ्तार किया गया था। बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की दो बार पीएम बनी थी। पहली बार 1988 में  और 1990 तक इस पद पर रही. जबकि दूसरी बार 1993  में पीएम बनी थी जो नवंबर 1996 तक पीएम की कुर्सी संभाली थी।  जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। उस समय पाकिस्तान की सत्ता जियाउल हक के हाथ में थी।

इसके बाद भी बेनजीर को मई 1998 में लाहौर हाई कोर्ट द्वारा जमानती वारंट जारी किया गया। जून में फिर गिरफ्तारी वारंट भेजा गया, जुलाई में हाई कोर्ट उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।1999 में एक कंपनी द्वारा रिश्वत लेने के आरोप पांच साल की सजा सुनाई गई।  इसके बाद उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया, बाद में हाई कोर्ट ने अक्टूबर में 1999 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। नवंबर 2007 में एक सप्ताह के घर में नजरबंद कर दिया गया था।

नवाज शरीफ
इसी तरह पूर्व पीएम नवाज शरीफ को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सऊदी अरब  के जेद्दा में भेज दिया गया ताकि वह दस साल के निर्वासन को पूरा करें। उन्हें यहां तीन साल के लिए भेजा गया था। 2018 में पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके पांच माह बाद ही उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया गया।  इसके बाद वे इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी और बाहर चले गए और नहीं लौटे।   शाहिद खाकन अब्बासी

और शहबाज शरीफ
इसी तरह, पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता शाहिद खाकन अब्बासी 2017 में पाकिस्तान के पीएम बने। लेकिन 2013 के एक मामले में 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में जमानत मिली। फिर 2020 में  जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान के वर्तमान पीएम शहबाज शरीफ  को भी 2020 में गिरफ्तार किया जा चुका है।अब इमरान पर  शामत आई हुई है।

ये भी पढ़ें  

तोशखाना मामले में इमरान खान को तीन साल की सजा, हुए गिरफ्तार   

नूंह हिंसा के बाद एक्शन: फिर गरजा खट्टर का बुलडोजर, खाली कराए अवैध कब्जे

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें