अरविंदर सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम कर रहे हैं और दिल्ली में जारी विकास कार्य को गति देने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। इसी को देखते हुए यमुना पार्क में भी विकास के कई कार्य जारी हैं और हमारी कोशिश है कि इन कार्यों को गति प्रदान की जाए।
उनके मुताबिक, इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए आज हम अजय महावर की विधानसभा क्षेत्र घोंडा में आए हैं। अजय महावर सर्वोत्तम विधायक में से एक हैं, जो न सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं, बल्कि पूरी दिल्ली के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनकी यही कोशिश रहती है कि दिल्ली में जारी विकास कार्यों के साथ किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार न की जाए।
उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मुझे उनकी विधानसभा क्षेत्र में आने का मौका मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि मौजूदा समय में जिस तरह से विकास के कार्य दिल्ली में हो रहे हैं, ठीक वैसे ही कार्य आगामी दिनों में घोंडा विधानसभा क्षेत्र में भी होंगे।
अजय महावर ने कहा कि हम लोग सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर घोंडा क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि एक विकसित घोंडा क्षेत्र बनें। हम लोग बुनियादी जरूरतों की पूर्ति कर रहे हैं।
इलाज संग रोकथाम पर जोर, स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता भारत: राजनाथ!



