28.7 C
Mumbai
Friday, July 3, 2026
होमराजनीतिझारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो के सोमेश सोरेन...

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो के सोमेश सोरेन बड़ी जीत की ओर

Google News Follow

Related

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। दोपहर दो बजे तक 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन बड़ी जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर 22,095 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती राउंड से ही झामुमो बढ़त में रही और हर चरण में अंतर बढ़ता जा रहा है। इस सीट पर झामुमो के विधायक रहे रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन की वजह से उपचुनाव कराया गया है। पार्टी ने उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को प्रत्याशी बनाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा।

राजनीतिक तौर पर इस सीट पर मुकाबले को हेमंत सोरेन बनाम चंपई सोरेन के रूप में देखा जा रहा है। हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन, दोनों का सियासी करियर झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ आगे बढ़ा था, लेकिन पिछले साल चंपई सोरेन ने सीएम पद से हटने के बाद झामुमो से किनारा कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

इस उपचुनाव में झामुमो ने दिवंगत विधायक रामदास सोरेन की राजनीतिक विरासत और हेमंत सोरेन सरकार के कामकाज को लेकर वोट मांगे, जबकि भाजपा को चंपई सोरेन की पकड़ और संगठन की मजबूती पर यकीन था। घाटशिला सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, हालांकि मुख्य मुकाबला झामुमो और भाजपा के बीच ही रहा।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) मुकाबले का तीसरा कोण बनने की कोशिश तो की, लेकिन रुझानों में उनका प्रभाव सीमित दिखाई दे रहा है। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान कराया गया था, जिसमें 73.88 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

यह भी पढ़ें:

अनिल अंबानी का ED को वर्चुअल पेशी का प्रस्ताव, कहा—2010 के जयपुर हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़ी है जांच, PMLA से नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : नतीजे देखकर कांपे अखिलेश यादव, कहा “भाजपा दल नहीं छल है।”

बिहार ने फिर ठुकराया तेजस्वी यादव का ‘परिवर्तन’ नैरेटिव; राज्य नेता मानने को क्यों तैयार नहीं

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,185फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें