26 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियारेलवे कर्मचारियों को तोहफा, एसबीआई खाते पर ₹1 करोड़ बीमा!

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, एसबीआई खाते पर ₹1 करोड़ बीमा!

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में भारतीय रेलवे और एसबीआई के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के दौरान की गई।

Google News Follow

Related

भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाया है। अब जिन रेलवे कर्मचारियों का वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, उन्हें ₹1 करोड़ तक का दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर मिलेगा। इस योजना की घोषणा सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में भारतीय रेलवे और एसबीआई के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के दौरान की गई।

रेल मंत्रालय ने बताया कि इस समझौते का लाभ लगभग सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा, जिनके वेतन खाते एसबीआई में हैं। इसमें विशेष रूप से अग्रिम पंक्ति के ग्रुप सी कर्मचारी भी शामिल हैं, जो प्रतिदिन यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में जुटे रहते हैं।

अब तक कर्मचारियों को केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना के तहत बेहद कम बीमा कवर मिलता था। ग्रुप ए के लिए ₹1.20 लाख, ग्रुप बी के लिए ₹60,000 और ग्रुप सी के लिए केवल ₹30,000 का बीमा कवर तय था।

नए समझौते के तहत न केवल दुर्घटना मृत्यु पर ₹1 करोड़ का बीमा मिलेगा बल्कि प्राकृतिक मृत्यु पर भी ₹10 लाख का कवर मिलेगा। खास बात यह है कि इसके लिए कर्मचारियों को न तो कोई प्रीमियम देना होगा और न ही किसी मेडिकल जांच की जरूरत होगी।

साथ ही इसमें पूरक बीमा लाभ भी शामिल हैं—जैसे हवाई दुर्घटना पर ₹1.60 करोड़ का कवर, रुपे डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त ₹1 करोड़ तक का सुरक्षा कवर, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर ₹1 करोड़ और स्थायी आंशिक विकलांगता पर ₹80 लाख तक का बीमा कवर।

रेल मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता रेलवे कर्मचारियों के कल्याण और उनके परिवारों की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। एसबीआई के साथ साझेदारी को “देखभाल और रचनात्मक सहयोग” की मिसाल बताया गया है।

यह भी पढ़ें-

ब्रह्मांड की प्रारंभिक आवाजों को सुनने में एक छोटा कंप्यूटर निभाएगा बड़ी भूमिका​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,281फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें