31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिगिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला, बोले- कुछ लोग 'वंदे मातरम' की...

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला, बोले- कुछ लोग ‘वंदे मातरम’ की बजाय ‘बाबरी मस्जिद’ को मानते हैं

Google News Follow

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद में सोमवार (8 दिसंबर) को ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाली चर्चा से पहले विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वंदे मातरम का सम्मान नहीं करते। वे इसके बजाय बाबरी मस्जिद को मानते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए हैं। बंगाल की धरती से ही आजादी का यह गीत आया था और यह भारत की विरासत है। इस पर संसद में चर्चा जरूरी है।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर भारतीय लोकतंत्र के इस भव्य मंदिर में ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा नहीं होगी, तो कहां होगी? कुछ लोग तो ‘वंदे मातरम’ का सम्मान भी नहीं करते, बल्कि वे इसके बजाय बाबरी मस्जिद को मानते हैं।”

पश्चिम बंगाल के बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर की तरफ से ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखे जाने के बाद गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह नींव हुमायूं कबीर ने नहीं रखी है, बल्कि ममता बनर्जी ने रखवाई है। अब वह नौटंकी कर रही है और अपने नेताओं व सांसदों से इसके खिलाफ बयान दिलवा रही हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ के निर्माण को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक ‘हिडेन एजेंडा’ बताया। उन्होंने कहा, “यह नींव सोची-समझी रणनीति के तहत डाली गई है। इसका विरोध सिर्फ बंगाल में नहीं होगा, बल्कि ममता बनर्जी को भी इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।”

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भी ‘बाबरी मस्जिद’ विवाद को लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘क्रूरता की प्रतीक’ बताते हुए तरुण चुघ ने कहा, “उन्हें बताना चाहिए कि उनके नेतृत्व में बंगाल में सस्पेंड टीएमसी विधायक ‘बाबर’ के नाम पर मस्जिदें कैसे बना रहे हैं। देश ‘परशुराम’ की विचारधारा पर चलेगा, न कि विदेशी हमलावरों और लुटेरों के रास्ते पर। ममता बनर्जी बंगाल को खतरे में डाल रही हैं, लेकिन बंगाल की जनता इसका करारा जवाब देगी।”

यह भी पढ़ें:

सलमान खान से मिलने के बाद बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों; पवन सिंह ने दाखिल की एफआईआर

इंडिगो संकट पर बोलो राम मोहन नायडू, हम सख्त एक्शन लेकर अन्य एयरलाइंस के लिए मिसाल कायम करेंगे

कल्याण फाटा में फटी पाइपलाइन; ठाणे में 9 दिसंबर से पानी की कटौती

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें