29 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"वैश्विक आयोजन का इस्तेमाल गंदी राजनीति के लिए किया गया" पीएम मोदी...

“वैश्विक आयोजन का इस्तेमाल गंदी राजनीति के लिए किया गया” पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

एआई शिखर सम्मेलन में बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की जमकर आलोचना

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसने भारत एआई इम्पैक्ट समिट जैसे वैश्विक मंच का इस्तेमाल गंदी और नग्न राजनीति के लिए किया। मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शर्टलेस प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने देश की छवि को ठेस पहुंचाई।

प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने भारत के एक ग्लोबल इवेंट को अपनी गंदी और नंगी पॉलिटिक्स का प्लेटफॉर्म बना दिया। कांग्रेस के नेता विदेशी मेहमानों के सामने नंगे होकर वेन्यू पर पहुँच गए। देश पहले से जानता है कि आप नंगे हैं; आपको अपने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत थी?” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपनी ही देश की छवि खराब करने में लगे हुए हैं और घटना पर खेद व्यक्त करने के बजाय ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने भारत का अपमान किया।

एआई समिट में हुआ था शर्टलेस प्रदर्शन:

दरअसल दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने हॉल नंबर 5 के भीतर शर्ट उतारकर नारेबाजी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग 10 प्रदर्शनकारी क्यूआर-कोडेड पास के जरिए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने सफेद टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों के साथ “भारत-अमेरिका व्यापार समझौता”,” पीएम इस कोम्प्रोमाइज्ड” जैसे नारे प्रदर्शित किए।

सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद विदेशी प्रतिनिधि कुछ समय के लिए असहज हो गए।

दिल्ली पुलिस ने चार से पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने ले जाकर पूछताछ की। कथित रूप से शामिल नेताओं में कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की की भी जांच की जा रही है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए लोगों को पटियाला हाउस कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे और कड़ा किया गया है।

विपक्ष और सहयोगी दलों पर टिप्पणी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम, बहुजन समाज पार्टी और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे दल इस प्रदर्शन में शामिल नहीं थे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने की इच्छा रखने वालों को पहले जनता का विश्वास जीतना होगा।

मेरठ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करती है। दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनातह भी मौजूद रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और कनेक्टिविटी के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पहले जहां केवल पांच शहरों में मेट्रो सेवा संचालित थी, अब देश के 25 से अधिक शहरों में मेट्रो चल रही है।

इस बीच, दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ और इंदौर तक इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन जारी हैं, जिससे एआई समिट के दौरान हुई घटना का असर राष्ट्रीय राजनीति में भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना में देवी दुर्गा का गाना चलाने पर पत्थरबाजी, मुजम्मिल समेत 10 से 12 गिरफ्तार

भारतीय शस्त्र कंपनी ब्रिटिश सेना के प्रोजेक्ट ग्रेबर्न के लिए लगाएगी बोली

सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी जैश कमांडर को किया ढेर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,183फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें