27 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमक्राईमनामागोपाल खेमका हत्या साजिश: कारोबारी अशोक साव पटना में गिरफ्तार!

गोपाल खेमका हत्या साजिश: कारोबारी अशोक साव पटना में गिरफ्तार!

अशोक साव बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन लाइन में कारोबार करता था। इसी कारोबार को लेकर उसकी गोपाल खेमका से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रची।

Google News Follow

Related

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस में पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी अशोक साव को गिरफ्तार किया है। उसपर गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
पटना सिटी से गिरफ्तार शूटर विजय सहनी से पूछताछ के बाद पुलिस को अशोक साव के खिलाफ कई सबूत मिले थे। वह नालंदा का रहने वाला है। पुलिस ने छापेमारी कर अशोक साव को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अशोक साव से पूछताछ कर रही है।

​ 
पुलिस सूत्रों की मानें तो अशोक साव बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन लाइन में कारोबार करता था। इसी कारोबार को लेकर उसकी गोपाल खेमका से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रची। इसके बाद उसने गोपाल खेमका को मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी। प्रोफेसनल शूटर हायर किए। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

इधर, पटना पुलिस की एक टीम ने पहले ही विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर में मार गिराया है। हालांकि, उसके परिजन उसे निर्दोष बता रहे हैं। उनका कहना है कि विकास चेन्नई में जॉब करता था। उसका इनसब से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन, पुलिस ने उसे बलि का बकरा बना दिया।

पुलिस की गोली का शिकार हुए विकास की मौत के बाद उसकी मां ने कहा कि विकास ने कुछ नहीं किया है। वह पूरी तरह  निर्देश है। घटना के बाद विकास के घर में मातम पसरा है।​ पुलिस की गोली का शिकार हुए विकास की मौत के बाद उसकी मां ने कहा कि विकास ने कुछ नहीं किया है। वह पूरी तरह  निर्देश है। घटना के बाद विकास के घर में मातम पसरा है।
​यह भी पढ़ें-

यूपी: धर्मांतरण आरोपी छांगुर का अवैध मकान ढहेगा, बेदखली आदेश जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें