30 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियागोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति का गौरव : सीएम मोहन यादव!

गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति का गौरव : सीएम मोहन यादव!

इस मौके पर उन्होंने कहा है कि गोवर्धन पूजा का दिवस प्रकृति पूजा से जुड़ने का सनातन संस्कृति का गौरव है। आज से नया वर्ष भी प्रारंभ होता है, इसमें प्रकृति मुस्कुराती है|  

Google News Follow
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा को लेकर कहा है कि यह पूजा हमारी सनातन संस्कृति का गौरव है । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला में विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता को चुनरी ओढ़ाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट की।

इस मौके पर उन्होंने कहा है कि गोवर्धन पूजा का दिवस प्रकृति पूजा से जुड़ने का सनातन संस्कृति का गौरव है। आज से नया वर्ष भी प्रारंभ होता है, इसमें प्रकृति मुस्कुराती है और किसानों के जीवन में खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि नए दौर की नई व्यवस्था के साथ भारत की ऋषि परंपरा के अनुसार गोमाता से हमारा हज़ारों साल पुराना संबंध है। गोमाता में 33 कोटि देवताओं का आवास होता है। पशुपालन से किसानों के जीवन में भी समृद्धि आती है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सभी गोमाता की पूजा के साथ ही उनका पालन भी करें या गोपालन प्रबन्धन में योगदान अवश्य दें। उज्जैन में चल रही विकास कार्यों के क्रम में मुख्यमंत्री ने एक और घोषणा की और कहा कि उज्जैन में वाल्मिकी धाम परिसर के पास पुलिस थाना खोला जाएगा। इसके लिए उज्जैन में 800 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी होगा। इसमें क्षिप्रा किनारे घाट के निर्माण तथा सिंहस्थ क्षेत्र में सड़क निर्माण भी किया जाएगा।

अगले साल होने वाले सिंहस्थ को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आमजन से अपील की है कि वे सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अपने आवास पर या अपनी खाली जगह पर पक्के या कच्चे अतिथि निवास बनाएं। समाज की सहभागिता से सिंहस्थ का आयोजन और भव्य एवं दिव्य होगा।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें